आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। करीना का जन्म 21 सितम्बर 1980 को मुंबई में फिल्मी दुनिया से जुड़े मशहूर कपूर खानदान में हुआ था।
करीना बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और फॉर्मर एक्ट्रेस बबिता की बेटी है। करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर है जो खुद भी एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2000 में डायरेक्टर जे पी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छी नहीं रही थी।
बता दें कि डायरेक्टर राकेश रोशन ने साल 2000 में रिलीज हुई ‘कहो न प्यार है’ करीना को ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और जे पी दत्ता की ‘रिफ्यूजी’ को चुना।
इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय किया और फिल्म इंडस्ट्री में आज एक सफल और हाई पेड एक्ट्रेस में से एक है। करीना ने 16 अक्टूबर 2012 में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी कर ली थी। करीना ने अभी हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म “बजरंगी भाईजान” और सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार की अभिनीत अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “ब्रदर्स” में किरदार निभाया था।
आपको बता दें कि आज करीना के बर्थडे के लिए पटौदी पैलेस खूब सजया गया है और मेहमान पहुंचने लगे हैं। करीना की बहन व फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर, उनके पति संजय कपूर तथा मां बबीता रविवार को पटौदी पैलेस पहुंच गए।
करीना कपूर की दोस्तों की गैंग पाटौदी पैलेस पहुंच चुकी हैं। करिश्मा कपूर और अमृता अरोरा ने पैलेस में ली गई कुछ तस्वीरें शेयर भी की है। करीना इन दिनों अपनी आगमी फिल्म “की एंड का” की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में करीना के साथ अर्जुन कपूर मुख्य किरदार निभा रहे है।
Kareena Kapoor Khan Hd Wallpapers 2015 Latest
Kareena Kapoor In Saree, Suit Pics
Kareena Kapoor Without Makeup Images, Photos, Pictures

























