खबरों के मुताबिक मशहूर हिंदी फिल्म निर्देशक करन जौहर सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रिमेक बना सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा और सैराट फिल्म के प्रोड्युसर ही इस फिल्म को फाइनेंस करेंगे।
इसकी चर्चा तेज हो गई है कि अगर फिल्म बनती है तो इसमें कौन-कौन कलाकार काम करेंगे। हालांकि अभी तक करन जौहर की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।
कयास लगाए जा रहे है कि कई स्टार किड अपनी फिल्मी पारी शुरू कर सकते हैं. जिनमें शाहरुख के बेटे आर्यन खान, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अमिताभ की नातिन नव्या नवेली और श्रीदेवी की बेटी जहानवी कपूर का नाम शामिल है।
खबरों की माने तो अगर फिल्म बनती है तो कहानी की शुरूआत तो ओरिजनल फिल्म की तरह ही रहेगी लेकिन बीच की कहानी को बदला जा सकता है ताकि यह हिन्दी के दर्शकों के लायक बन सके। गौरतलब है कि मराठी फिल्म सैराट में मुख्य भूमिका में रिंकू राजगुरू और आकाश तोसार हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता और फिल्म को चौतरफा तारिफे मिली थी।


























