इन दिनों बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी आगामी ‘शिवाय’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। उनकी ये फिल्म इस वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। और वही दूसरी तरफ मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी तभी रिलीज होनी है।
ऐसे में दोनों फिल्मो के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। अब आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले ही अजय देवगन और करण जौहर के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अजय ने आरोप लगाया है कि करण ने शिवाय के विरुद्ध प्रचार के लिए सोशल मीडिया के फिल्म समीक्षक कमाल आर. खान को 25 लाख रुपए दिए।
अजय ने बृहस्पतिवार रात एक ऑडियो जारी किया, जिसमे शिवाय के को-प्रोड्यूसर कुमार मंगत से कमाल की सीधी बातचीत है। इसमें जब मंगत ने पुछा कि कमाल क्यों शिवाय के विरुद्ध ट्विटर पर उलटी-सीधी बातें लिख रहे है तो कमाल ने जवाब दिया कि करण जौहर ने मुझे 25 लाख रुपए दिए है।
- सात अगस्त को इंदौर में शिवाय का ट्रेलर रिलीज। अजय पर यू-ट्यूब व्यू के आंकड़े बढाकर दिखाने के आरोप लगे है।
- एक अगस्त की रात देवगन ने ट्विटर पर कुमार मंगत-कमाल आर. खान की बातचीत का विडियो डाला।
- कमाल ने करण से 25 लाख रुपए लेने का खानदान किया है। कहा, अजय मेरे कंधे पर बन्दूक रख कर करण के खिलाफ चला रहे है।




























