‘Befikre’ के सेट पर भावुक हुए Karan Johar

मशहूर फिल्मकार करण जौहर अभी हाल ही में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म “बेफिक्रे” के सेट पर पहुंचे थे। जहां करण भावुक हो गए। करण जौहर आदित्य चोपड़ा से मुलाकात और फिल्म “दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे” से जुडी अपनी भावनाएं ट्विटर पर शेयर की।

करण ने ट्विटर पर लिखा, “पेरिस में दो दिन बिताए। आदि की फिल्म के सेट पर भावुक हो गया। मैं ‘डीडीएलजे” के दिनों में खो गया। बेहतरीन यादें। “

Karan Johar tweet

गौरतलब है कि करण और आदित्य चोपड़ा ने 1995 में फिल्म “दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे” में साथ काम किया था। जिसमे शाहरुख खान और काजोल ने अभिनय किया था।

आपको बता दें कि फिल्म “बेफिक्रे” की शूटिंग इन दिनों पेरिस में चल रही है।  फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस वाणी कपूर मुख्य किरदार निभा रहे है।

वहीं करण जौहर अपनी आगमी फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” के निर्देशन में व्यस्त है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा नजर आने वाले है।