मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब उनका मशहूर टेलीविज़न कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ एक और नयी मुसीबत में फंस गया है और शो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गयी है।
कपिल के शो के खिलाफ अब तंबाकू उत्पादों से जुड़े कानून के उल्लंघन को लेकर शिकायत हुई है। यह शिकायत बीते रविवार को दिखाए गए ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान उनके साथी कलाकार कीकू शारदा को सिगार हाथ में लिए दिखाए जाने पर की गयी है।
इस शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान टीवी पर तंबाकू से जुडी चेतावनी तो दिखानी ही चाहिए थी, कानूनन शो के पहले और बीच में जागरूकता का वीडियो भी दिखाना भी जरूरी था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी इस संबंध में कार्यवाई के लिए जल्द ही सोच व प्रसारण मंत्रालय को सिफारिश कर सकता है।
इस शिकायत में कहा गया कि यह सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद विज्ञापन पर प्रतिबंध के कानून (कोटपा) की धारा पांच का उल्लंघन है।
गैर सरकारी संगठन ‘ह्रदय’ ने इस शिकायत में कहा कि 25 सितंबर को रात नौ बजे दिखाए गए शो में कीकू हाथ में सिगार लिए थे।



























