कॉमेडियन Kapil Sharma के फैंस के लिए एक बुरी खबर
फेमस एंड पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा अपने फेमस टेलीविज़न कॉमेडियन शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के जरिये जनता को हँसाते रहते है। लेकिन इस बार कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है।
खबर हैं कि कपिल शर्मा का स्वास्थ्य खराब है और वह अपने चर्चित कार्यक्रम ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से विराम लेंगे। चौंतीस वर्षीय कपिल ने इस शो का आखिरी एपिसोड बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के साथ शूट किया।
कपिल ने ट्वीट किया, ‘‘हैलो दोस्तों, उम्मीद है सब ठीक होगा, लेकिन मैं ठीक नहीं हूं। मुझे आराम की सलाह दी गई है। शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की।’’
आपको बता दें कि कपिल जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करू’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बन रही है।

















