Kapil Sharma ने अपने शो के दौरान किया एक बड़ा ऐलान, Must Watch!

0
38

गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘काबिल’ में एक अँधे व्यक्ति का किरदार निभाया था। ओस इस फिल्म के बाद ऋतिक ने हकीकत में अपनी आँखे दान करने का फैसला ले लिया हैं।

ऋतिक ने कहा था कि फिल्म ‘काबिल’ के जरिए उन्होंने उन लोगो के दर्द को समझा जो लोग देख नहीं पाते उन्हें इस दुनियां में कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ता हैं। इसी वजह से ऋतिक ने ये फैसला लिया हैं। अब आपको बता दें कि ठीक ऐसा कुछ करने का फैसला अब मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ले लिया हैं।

कपिल ने अपने प्रसिद्ध टेलीविजन कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ में राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम को आमंत्रित किया था। टीम के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए कपिल इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने आंखें दान में देने का ऐलान कर दिया।इस बारे में कपिल ने एक बयान में कहा, “हमें आमतौर पर यह अंदाजा नहीं होता कि हमारी मौत के बाद हमारे शरीर के एक छोटा सा हिस्सा भी किसी के लिए बहुत काम आ सकता है और उसे खुशी दे सकता है।”

फिलहाल आपको बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘फिरंगी’ में नजर आने वाले हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY