Kapil Sharma के फैंस के लिए खुशखबरी, नए शो के साथ जल्द लौटेंगे
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर टेलीविज़न कॉमेडी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” जोकि कलर्स चैनल पर प्रसारित होता था अब बंद हो चुका है और इसकी जगह अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने ली है और उनके शो का नाम है “कॉमेडी नाइट्स लाइव” जोकि दर्शको को कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रहा है।
अब आपको बता दें कि कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल सुनने में आ रहा है कि कपिल जल्द ही एक नए कॉमेडी शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले है। उनके इस नए शो का नाम “कॉमेडी स्टाइल” होगा। और शो ‘सोनी टीवी’ चैनल पर प्रसारित होगा।
कपिल के इस नए शो में उनके पुराने शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की ही टीम सुनील सिंह ग्रोवर, अली असगर और अन्य सदस्य होंगे। शो इस वर्ष के बीच में टीवी पर शुरू हो सकता है। अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कपिल के इस नए शो को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

















