Ishita Dutta के साथ रोमांस करेंगे Kapil Sharma

0
29

छोटे परदे के कलाकार मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कपिल ने फिल्म ‘किस किसको प्यार कारु’ में काम किया था। ये फिल्म कपिल की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने चार चार अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया था।

इस बार वह फिल्म ‘दृश्यम’ फेम अभिनेत्री इशिता दत्ता के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। पिछले वर्ष फिल्म ‘किस किसको प्यार करू’ से बॉलीवुड में अपना कदम रख चुके कपिल अब अपनी दूसरी फिल्म से दर्शकों का दिल जीतेंगे। इस फिल्म का नाम ‘फिरंगी’ है।

इस फिल्म में कपिल न केवल मुख्य अभिनेता होंगे बल्कि वह फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करेंगे। पंजाबी फिल्म के निर्देशक राजीव ढींगरा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। ख़बरों के अनुसार इशिता दत्ता पूर्व इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं।

इशिता ने बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मो में भी काम किया है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग 25 नवंबर के बाद पंजाब और राजस्थान में शुरू होगी।

ishita

SHARE

LEAVE A REPLY