Kapil Sharma के नए कॉमेडी शो में Shahrukh Khan बनेंगे पहले मेहमान

“कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” शो बंद हो जाने के बाद मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविज़न पर एक नए कॉमेडी शो के साथ वापसी करने जा रहे है। इस नए शो का प्रसारण टीवी के सोनी चैनल पर होगा।

शो हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार के दिन रात 10 बजे प्रसारित होगा। खबर है कि कपिल के इस नए शो में सबसे पहले मेहमान बनकर बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान आएंगे।

बता दें कि अभी हाल ही में शो के प्रोमो के लिए कपिल शर्मा सहित उनकी पूरी टीम अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर और किकू शारदा ने फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर की है।

और खबर तो यह भी है कि शाहरुख के बाद कपिल के इस शो में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म “की एंड का” के प्रमोशन के लिए मेहमान बनकर पहुचेंगे।

kapil with srk