‘Queen’ के डायरेक्टर ने ऑफर की Kapil Sharma को फिल्म
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फिल्म “किस किसको प्यार करू” से बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। उनकी यह फिल्म 25 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
ये फिल्म 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और अब तक फिल्म 40 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर ली है। अब खबर है कि कपिल की इस सफलता को देखते हुए सुपरहिट फिल्म “क्वीन” के डायरेक्टर विकास बहल एक फिल्म का ऑफर लेकर कपिल के पास पहुंचे है।
फिलहाल अभी तक फिल्म की आधारिक घोषणा नही हुई है लेकिन खबर है कि विकास बहल ने अपनी इस नयी फिल्म के लिए कपिल शर्मा को साइन कर लिया है और जल्द ही इस फिल्म की घोषणा मीडिया में कर दी जायेगी।
















