‘Firangi’ में दो हॉट एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे Kapil Sharma

0
785

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ में एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। पहले सुनने में आ रहा था कि कपिल फिल्म में एक ही हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे। लेकिन अब फिल्म के निर्माताओं ने एक और एक्ट्रेस को साइन कर लिया है।

पिछले साल आई फिल्म ‘किस किस को प्यार करू’ से कपिल ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इससे पहले वह छोटे परदे पर ही दिखाई देते थे। आपको बता दें कि कपिल ने अपनी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करू’ में चार हीरोइन (एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर) के साथ रोमांस कर रहे थे।

लेकिन उनकी फिल्म में अब दो हीरोइन होंगी। कपिल फिल्म में अब दो हीरोइन के साथ प्यार करेंगे। जिसमे पहले नाम तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता के होने का था जो फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की बेटी बनी थी। और दूसरी हीरोइन के लिए तमन्ना भाटिया का नाम आया है। तमन्ना ने भी अपने बॉलीवुड कँरिअर की शुरुआत अजय के अपोसिट हिम्मतवाला से शुरू किया था। और बाद में हमशकल्स में नज़र आई थीं।

फिल्म ‘फिरंगी’ की शूटिंग 25 नवंबर से राजस्थान और पंजाब में होगी। शूटिंग पहले पंजाब में होगी उसके बाद शिडयूल राजस्थान में होगा। इस फिल्म का निर्देशन राजीव ढींगरा करेंगे। फिल्म अगले साल 2017 में होगी।

kapil pic

LEAVE A REPLY