आपको बता दें कि सबको हँसाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इन दिनों वह ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर कपिल मुसीबत में फंस गए है।
बता दें कि मुंबई के ओशिवरा में कपिल के घर में अवैध निर्माण करने पर बीएमसी ने कपिल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अगर कपिल दोषी पाए जाते हैं उन्हें तीन साल तक की जेल भी हो सकती है।
अब बीएमसी ने कपिल को घेर लिया है और उनपर गिरफ्तारी की तलवार तक लटक गई है। आइये जानते है इस मामले को, दो महीने पहले इरफान की मदारी रिलीज हुई थी तब शो में प्रमोशन करने इरफान आए थे।
आज कपिल और इरफान दोनों सुर्खियों में हैं क्योंकि बीएमसी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने बीएमसी के अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया और पीएम मोदी से पूछ लिया था- कब आएँगे अच्छे दिन.. अच्छे दिन का तो पता नहीं लेकिन कपिल शर्मा के बुरे दिन जरूर आ गए हैं।
चार दिन बाद बीएमसी ने शिकायत दर्ज करायी और कपिल आरोपों में घिर गए है। मुंबई के ओशिवरा की पॉश डीएलएस एनक्लेव इमारत जिसकी नौंवी मंज़िल पर कपिल शर्मा का घर है। और इसी घर में अवैध निर्माण कराने को लेकर कपिल शर्मा फंस गए हैं।
बीएमसी ने ओशिवारा पुलिस थाने MRTP यानी Mumbai Regional Town planning act के तहत मामल दर्ज कराया है। पुलिस ने कपिल के साथ इरफान के खिलाफ भी केस दर्ज किया है जो इसी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहते हैं। पुलिस में इन दोनों के साथ-साथ कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बीएमसी के मुताबिक कपिल ने नौवीं मंजिल पर खाली जगह, डक्ट एरिया, गैलरी समेत पार्किंग एरिया को घर का हिस्सा बना लिया है।
बीएमसी ने कपिल, इरफान और सोसाइटी के बाकी लोगों को 16 जुलाई को नोटिस देकर 30 दिन के अंदर अवैध निर्माण हटाने को कहा था। ऐसा नहीं हुआ तो सभी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया। अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले संतोषगिरी का कहना है कि ढाई साल पहले की गई थी शिकायत लेकिन कार्रवाई तब हो रही है जब बीएमसी पर कपिल शर्मा ने आरोप लगाए।
वहीं कानून के जानकार बताते हैं कि अगर कपिल दोषी पाए जाते है तो उन्हें जुर्माना के अलावा एक महीने से लेकर तीन साल तक सजा हो सकती है। कपिल को अब बॉम्बे हाई कोर्ट में CRPC की धारा 482 के तहत एफ़आइआर कवॉशिंग की अर्ज़ी देनी होगी।


























