कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसयराज को हाज यात्रियों से बडोदरा में कथित तौर पर 2.68 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मारिया टेलीविजन कार्यक्रम निर्माता नीरज ग्रोवर हत्या कांड में जेल में की सजा काट चुकी है।
बता दें कि मारिया ने इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे कल ठुकरा दिया गया। मारिया को पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में उनके आवास से गिरफ्तार किया है।


























