कल बीते रविवार को टेलीविज़न के मशहूर कॉमेडी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” में कुछ मशहूर सिंगर्स पहुंचे। जीहाँ कल शो में फेमस अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पॉपुलर बादशाह पहुंचे।
यहाँ सभी ने अपने अपने अंदाज में सभी सिंगर्स ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा। शो के दौरान कपिल शर्मा ने कनिका कपूर से पुछा कि आप एक्ट्रेस बन सकती थी आपको फिल्मो के ऑफर्स भी आते होंगे तो फिर आपने सिंगिंग ही क्यों चुनी।
इस पर कनिका कपूर ने कपिल को जवाब देते हुए कहा कि – जीहाँ मुझे कई फिल्मो के ऑफर्स मिले थे। लेकिन मैं शाहरुख़ खान के साथ फिल्म करना चाहती हूँ। शो के दौरान सभी घरवालों ने इन सिंगर्स के साथ जमकर मस्ती की।































