Kangana से पुलिस ने की पूछताक्ष, दर्ज हुआ बयान Hrithik ने कराई थी FIR दर्ज
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आेर से दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में अभिनेत्री कंगना रनौत ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। ऋतिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से उनके नाम पर अभिनेता के प्रशंसकों को ई-मेल भेजा करता था।
अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी कंगना के घर पहुंचे। वहां कंगना और उनकी बहन रंगोली ने अपने बयान दर्ज कराए। ऋतिक की आेर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के संबंध में दोनों के बयान बतौर गवाह दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने करीब 3 घंटे कंगना से हालांकि पुलिस ने बयान के संबंध में और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
आपको यह भी बता दें कि ऋतिक और कंगना के बीच चल रही लड़ाई में कंगना के एक्स-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन सामने आये थे और वे ऋतिक के समर्थन में उतरे थे और उन्होंने कंगना के बारे में बेहद चौंका देने वाले खुलासे किये थे।
Kangana के एक्स-बॉयफ्रेंड Adhyayan ने किये चौंका देने वाले खुलासे
















