जल्द आ रही है Kangana Ranaut की तीन धमाकेदार फिल्मे
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है आज वो एक एक लीड और मशहूर एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती है। क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों के जरिये कंगना ने न केवल अभिनय में अपनी धाक जमाई है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है।
और अब जल्द ही एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्मो से कंगना लोगो के दिलो पर अपनी छाप छोड़ने के लिए आ रही है। आपको बता दे कि कंगना ने इस समय तीन नयी फिल्मे साइन की है।
केतन मेहता की फिल्म ‘रानी लक्ष्मीबाई’ में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाती नजर आएँगी। तो वही कंगना विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में काम कर रही है और उनकी तीसरी फिल्म होगी ‘सिमरन’ कंगना को लेकर हंसल मेहता ‘सिमरन’ बनाने जा रहे हैं जिसमें कंगना बैंक रॉबर की भूमिका में है।






















