अब तलाकशुदा महिला बनेंगी Kangana Ranaut

0
40

बॉलीवुड में अपने नए नए किरदार और दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अब एक तलाकशुदा महिला का किरदार निभाती नजर आएँगी। बता दें कि निर्देशक हंसल मेहता ने  अमेरिका के अटलांटा शहर में अपनी  नई फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग आरम्भ कर दी है।

 इस फिल्म में कंगना तलाकशुदा महिला प्रफुल पटेल की भूमिका में हैं। अभी कयास लगाए जा रहे है कि अगर कंगना के किरदार का नाम प्रफुल है, तो फिल्म का नाम सिमरन क्यों है ? निर्देशक और अभिनेत्री इस जिज्ञासा पर खामोश हैं।

कंगना के करीबी सूत्रों ने बताया कि कंगना लगातार ‘कुछ अलग मिज़ाज़ का काम करना पसंद करती हैं। ‘सिमरन’ में वह तलाकशुदा महिला की भूमिका में है। पहली बार वह तलाकशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं।

‘क्वीन’, ‘रिवाल्वर रानी’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में हम उन्हें ऐसी अपारंपरिक भूमिकाओं में देख चुके हैं। कंगना ने उनमे दर्शकों को अपने किरदार का दीवाना बनाया था। हंसल मेहता पहली बार अपनी जमीन से दूर रहकर यह फिल्म बना रहे हैं। इसलिए कंगना भी इस फिल्म पर ख़ास ध्यान दे रही हैं।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वह हंसल मेहता के साथ अमेरिका भी गई थी। कंगना के समपर्ण से उत्साहित हंसल मेहता मानते  हैं कि इस फिल्म का अनुभव अलग रहेगा। इस फिल्म में सोहम शाह भी ख़ास भूमिका में हैं।

kangana

SHARE

LEAVE A REPLY