OMG: चट्टानों के पीछे बदले कपड़े, Kangana ने किये कई खुलासे

0
21

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ऐसे ही क्वीन नहीं कहा जाता है, वह कोई भी मुश्किल से मुश्किल हालात का  सामना करने से कभी नहीं घबरातीं और अपने आप को साबित करती हैं। हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग में आने वाली मुश्किलों को बताया है।

कंगना ने बताया कि दूर जंगलों और घाटियों के इलाके में फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने कपड़े बदलने की भी जगह नहीं मिलती थी। और उन्हें चट्टानों के पीछे अपने कपड़े बदलने पड़ते थे।

कंगना ने बताया कि विशाल भारद्वाज की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के लिए फिल्म के कलाकारों समेत यूनिट के सभी सदस्यों को अरुणाचल प्रदेश की दूर-दराज़ स्तिथ घाटियों में ले जाया गया था, जहाँ दूर-दूर तक न तो कोई गाँव था और न ही टॉयलेट जैसी कोई चीज़।

अभिनेत्री ने कहा कि शुरुआत में तो यह सब  बहुत अज़ीब लग रहा था, लेकिन उन्होंने कहा ऐसे ही लगता है सबको जब किसी को कम्फर्ट जोन से बहार ले जाया जाए तो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप स्टार हैं या आम आदमी। फिल्म रंगून में कंगना के साथ अभिनेता सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी  मुख्य भूमिका मैं हैं। फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज़ होगी।

kangana

SHARE

LEAVE A REPLY