इस शख्स ने Kangana Ranaut को कहा ‘फैशन का गिरगिट’

0
74

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को हाल ही में एक शख्स ने ‘फैशन का गिरगिट’ कहकर पुकारा है।  इस बार कंगना अपने किसी बयान नहीं बल्कि उनपर किए कमेंट की वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल आपको बता दें कि कंगना इन दिनों चल रहे लेक्मे फैशन वीक में मशूर डिजाइनर तरुण तहलियानी के लिए रैंप पर चलीं। तरुण तहलियानी ने कंगना की फैशन की समझ की प्रशंसा करते हुए, उन्हें एक असली फैशनपरस्त कहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैं कंगना को असली फैशन गिरगिट कहता हूं क्योंकि जिस प्रकार एक गिरगिट अपना रंग बदल लेती है, उसी प्रकार कंगना भी। वह उन बेहद कम लोगों में से हैं, जो अपनी लुक को बदल सकते हैं। यह उनकी खासियत है।’

कंगना ने कहा था कि ‘मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं। मुझे यह परिधान बेहद पसंद है।’ कंगना ने तरुण द्वारा डिजाइन किया परिधान ही पहना था और वो तरुण की शो स्टॉपर थीं।

बता दें कि कंगना की आगामी फिल्मों में ‘रंगून’, ‘सिमरन’ और रानी लक्ष्मीबाई बायोपिक शामिल है।

lakme fashion week

SHARE

LEAVE A REPLY