‘Tanu Weds Manu 3’ में नहीं होंगी Kangana Ranaut

0
29

सुपरहिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और सीक्वल फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 2’ में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शको का दिल जीतने वाली कंगना रनौत के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल वह इस फिल्म के बनने जा रहे तीसरे पार्ट यानि कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ में अभिनय करती नजर नहीं आएंगी।

खबर है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में कंगना को नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया जायेगा। गौरतलब है कि फिल्म के पहले दोनों भागों का निर्देशन आनंद एल राय में किया था लेकिन इस बार वह तीसरे पार्ट का निर्देशन नहीं करेंगे।

इस बार फिल्म का निर्देशन फिल्म की पटकथा लिखने वाले हिमांशु शर्मा करेंगे। खबरों के मुताबिक फिल्म की कहानी का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और हिमांशु की सलाह पर ही इस बार कंगना को बाहर का रास्ता दिखा गया है। इसके साथ ही फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की खोज भी शुरू कर दी है।

SHARE

LEAVE A REPLY