Kangana Ranaut निभाएंगी ‘बैंक चोर’ का किरदार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही अब एक बैंक चोर बनने जा रही है। जीहाँ दरअसल खबर है कि जाने माने हंसल मेहता फिल्म ‘सिमरन’ बना रहे है। फिल्म में कंगना अमेरिका में भारतीय मूल की बैंक चोर का किरदार निभाती नजर आएंगी।
खबर है कि फिल्म संदीप कौर पर आधारित है जिसने अमेरिका की तीन स्टेट्स में चोरियां की थी। फिल्म की शूटिंग यूएस में होगी। फिलहाल कंगना अपनी आगामी फिल्म “कट्टी-बट्टी” में बिजी है।
फिल्म “कट्टी-बट्टी” में कंगना के साथ अभिनेता इमरान खान मुख्य किरदार में है। फिल्म निखिल अडवाणी के निर्देशन में बनी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।























