अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता इमरान खान जल्द ही फिल्म “कट्टी बट्टी” में नजर आने वाले है। अभी हाल ही में दोनों ने फिल्मफेयर मैगजीन के सितम्बर अंक के लिए एक हॉट एंड ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है।
फिलहाल कंगना और इमरान फिल्म कट्टी-बट्टी के प्रमोशन में बिजी है। आपको बता दें कि फिल्म निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।

























