Kangana ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड Adhyayan को दिया मुंहतोड़ जवाब
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन में चल रहे झगड़े में कंगना के एक्स-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन कूद पड़े थे। और उन्होंने ऋतिक का समर्थन हुए कंगना रनौत पर कई चौंका देने वाले आरोप लगाए थे।
बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने दावा किया है, ”कंगना मुझे थप्पड़ मारती थी। पीटती थी। जलील करती थी। गंदी गालियां देती थी। और काला जादू करती थी।
बता दें कि ‘राज-2’ में अध्ययन कंगना के साथ काम कर चुके हैं। दोनों का अफेयर चला। लेकिन एक साल में ब्रेकअप हुआ। इसके बाद वे देश के बाहर चले गए। अध्ययन कुछ दिन पहले ही लौटे हैं।
अध्ययन ने कहा, ”मैं ऋतिक के साथ हूं। उनके साथ जो हो रहा है, उसे अच्छी तरह समझता हूं। इस दर्द से मैं भी गुजरा हूं। उन्हें इमोशनली टॉर्चर किया जा रहा है। लोगों को सच पता चलना चाहिए।”
अध्ययन ने दावा किया है कि कंगना काल जादू करती थी। उन्होंने कहा-” कंगना मुझे एक ज्योतिष पल्लवी के पास ले गईं। उसने कहा मेरा वक्त अच्छा नहीं है, पूजा करनी होगी।”- ”मुझे भरोसा न था, पर कंगना ने जोर दिया। एक रात उसने मुझे घर बुलाया, पूजा के लिए। 12 बजे पूजा शुरू हुई।”- ”कंगना के अपार्टमेंट में एक गेस्ट रूम था, जिसे पूरा काले कपड़ों से ढका गया था। भगवान की मूर्तियां रखी थीं। डरावना-सा था।
उसने मुझे कुछ मंत्र पढ़ने को कहे और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। मैं डर गया।- ”मैंने कुछ नहीं किया। थोड़ी देर बाद बाहर आकर मैंने झूठ बोला कि मैंने मंत्र पढ़े।
अध्ययन सुमन के कंगना पर कंगना ने कहा है कि ‘महिलाएं अपनी सफलता और व्यंग्य से किसी की जान ले सकती हैं, तो फिर हाथों का उपयोग क्यों करें? मुझे अपने नाजुक शरीर और तेज दिमाग पर गर्व है। वे मुझे जब मनोरोगी, डायन या वेश्या कहते हैं, तो मुझे इससे शर्मिंदगी नहीं होती।’ इसके साथ ही कंगना ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर जब तक उन्हें महसूस नहीं होता कि उनसे कोई गलत काम किया है तब उन्हें कितना भी कोई डायन (witch) बुला ले उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।






















