मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगून’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी जिससे कंगना को निराशा का सामना करना पड़ा। अब कंगना ने खुद एक और नयी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी हैं।
कंगना अपनी इस नयी फिल्म का निर्देशन खुद करेंगी और अभिनय भी खुद ही करेंगी। रंगून से निराशा देखने के बाद कंगना ने अब खुद फिल्म को निर्देशित करने का फैसला किया हैं। ये फिल्म 2019 में बनेंगी। इसके अलावा फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया हैं। बस इतनी खबर है कि यह फिल्म एक बायोपिक फिल्म होगी।




























