अपनी डेटिंग और अफेयर की खबरों पर भड़की Kalki Koechlin
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपने अफेयर्स और डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। और मीडिआ में आ रही इस तरह की खबरों की वजह से कल्कि नाराज है और भड़की हुई हैं।
आपको बता दें कि वह अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप के साथ दोस्ती की अफवाओं से भड़की हुई है। सुनने में आ रहा है कि वह फरहान अख्तर और नीरजा के अभिनेता जिम सर्भ को डेट कर रही हैं।खबर तो यह भी है कि कल्कि की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वोटिंग’ की स्क्रीनिंग में अनुराग नहीं पहुंचे थे।
पहले उन्होंने कल्कि के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया था।इन सभी बातों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कल्कि ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, “अगर इन सभी बातो को गंभीरता से लिया जाए तो इस समय दो अलग-अलग पुरुषों को डेट कर रही हूँ।”






















