“कल जिसने देखा” फिल्म में कैटरीना और सिद्धार्थ मल्होत्रा
आपको बता दें कि जल्द ही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा नित्या मेहरा की फिल्म ‘कल जिसने देखा’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले है और सिद्धार्थ इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी है।
सिद्धार्थ और कैटरीना पहली बार एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म ‘कल जिसने देखा’ पहली बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन बैनरएक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बन रही है।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग 1 सितम्बर से शुरू होगी। और अगले साल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी। बता दें कि सिद्धार्थ की अभी हाल ही में फिल्म “ब्रदर्स” रिलीज हुई है। और आज 28 अगस्त को कैटरीना कैफ और सैफ अली खान की फिल्म “फैंटम” सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।
आपको बता दें कि “कल जिसने देखा” फिल्म का टाइटल नाम बदलकर “बार बार देखो” हो गया है।





















