‘Dabangg 3’ में रोमांस करते नजर आएंगे Salman-Kajol

0
31

फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘कुछ कुछ होता है’ में एक दूसरे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर चुके बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर अभिनेत्री काजोल अब एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं।

जीहां सलमान की आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर एक बड़ी बात सामने आयी हैं।  सुनने में आ रहा है कि ‘दबंग ३’ के लिए काजोल को ऑफर मिला है और वो फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल निभाती नजर आएँगी।

हालांकि, आपको बता दें कि इस बारे में अरबाज खान की प्रॉडक्शन कंपनी, सलमान खान या फिर काजोल की ओर से किसी तरह का फिलहाल कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं हुई हैं।

यदि काजोल इस रोल के लिए तैयार हो जाती हैं तो काजोल और सलमान यह तीसरी बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। इससे पहले सलमान और काजोल ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम कर चुके हैं।

इससे पहले खबर आ चुकी है कि ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी सिन्हा नज़र नहीं आएंगी।

kajol-salman

SHARE

LEAVE A REPLY