चौथी बार दूल्हा बने 70 के कबीर बेदी फिर बनेंगे पिता
फिल्म इंडस्ट्री में रोजाना चौंका देने वाली खबरे सामने आती रहती है। लेकिन आज हम बात कर रहे है 70 वर्ष के अभिनेता कबीर बेदी की। आपको बता दें कि कबीर बेदी ने अभी हाल ही में चौथी बार शादी की है और उनकी ये चौथी बीवी परवीन उनकी उम्र से 29 साल छोटी है। और खबर है कि जल्द ही कबीर एक बार फिर से पिता बनने वाले है।
बता दें कि इससे पहले कबीर के पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी से दो बच्चे (पूजा और सिद्धार्थ) और दूसरी पत्नी सुजैन से एक बेटा (एडम) है। लेकिन अब परवीन चाहती है कि उनके खुद के बच्चे हो। इसलिए वह प्रेग्नेंट होना चाहती है।
आपको बता दें कि परवीन और कबीर 10 साल से लम्बे रिलेशनशिप में थे और परवीन ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एग्ज फ्रीज करवा लिए थे ताकि आगे माँ बनने में कोई मुश्किल न हो।
Kabir Bedi weds Parveen Dusanj Marriage Pics (Fourth Wife) –


















