सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कबाली’ ने रिलीज से पहले ही फैन्स पर अपना जादू चढ़ा दिया है। यही वजह है कि अमेरिका में भी इस फिल्म के प्रति दीवानगी कम नहीं है। खबरों की मानें तो 22 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म की प्री-बुकिंग के दौरान युएस में महज दो घंटे के भीतर ही सारी टिकटें बिक गईं।
यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली उन फिल्मों में से एक है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रजनीकांत के 40 साल के करियर में ये उनकी 159वीं फिल्म है। बता दें कि देश और विदेश दोनों जगहों पर रिलीज हो रही है फिल्म ‘कबाली’ की अवैध डाउनलोडिंग पर भी रोक लगा दी गई है।
रजनीकांत की इस फिल्म को अमेरिका में 400 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया जाएगा। अमेरिका में सिनेगैलेक्सी नाम की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘कबाली’ फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। इसने ‘थेरी’ और ’24’ को भी इससे पहले रिलीज करवाया था।
‘कबाली’ का क्रेज साउथ इंडिया में इस कद्र है कि चेन्नई और बेंगलुरु में कुछ कंपनियों ने फिल्म की रिलीज के दिन ऑफिशियल छुट्टी का एलान कर दिया है। राधिका आप्टे ने फिल्मं ‘कबाली’ के ऑनलाइन लीक होने पर दुख जताया है।
‘कबाली’ में राधिका, रजनीकांत की पत्नीु के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रजनीकांत ने एक गैंगस्टर का रोल प्ले किया है। राधिका से जब ‘कबाली’ के ऑनलाइन लीक होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में पता नहीं था।




























