25 जनवरी को दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने जा रहा हैं। जिनमे शाहरुख़ खान की फिल्म ‘रईस’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ शामिल हैं। आपको बता दें कि जब रईस के निर्माताओं ने 25 जनवरी 2017 को अपनी फिल्म रिलीज करने की घोषणा की थी तो राकेश रोशन ने कहा था कि वे काबिल को फॉलो कर रहे हैं।
गौरतलब है कि काबिल को 25 तारीख को रिलीज करने की घोषणा की थी लेकिन राकेश रोशन अपनी फिल्म काबिल को शाम को रिलीज करते जबकि शाहरुख की रईस सुबह से ही रिलीज होनी हैं।
लेकिन अब राकेश रोशन भी फिल्म ‘काबिल’ को सुबह ही रईस के साथ रिलीज करेंगे। ऐसी खबर है कि इस उन्होंने इसलिए किया है कि इससे रईस को बढ़त मिलेगी और उनकी काबिल की कमाई पर असर पड़ेगा।

























