बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री यामी गौतम की अभिनीत आगामी फिल्म ‘काबिल’ का फर्स्ट ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। अब इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर कल जारी हो जायेगा।
ऋतिक ने ‘काबिल’ के नए पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘उसका दिल सब कुछ देखता है। प्यार, हार, गुस्सा और बदला।’
Against all odds…the heart sees all. #KaabilTrailer2Tomorrow 8am pic.twitter.com/egquNOeuB3
— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 19, 2016
दूसरे पोस्टर के साथ लिखा, इस अनदेखी लव स्टोरी में दिल सब देखता है।’ 20 दिसंबर को काबिल का दूसरा ट्रेलर जारी किया जाएगा। ‘काबिल’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
























