रिलीज से पहले ही Hrithik की ‘Kaabil’ ने कमा लिए करोड़ों

0
23

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ की रिलीज के साथ सिनेमाघरो में धूम मचाने ले किये तैयार है तो वही दूसरी तरफ सुपरस्टार शाहरुख खान की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रईस’ की रिलीज के साथ तैयार हैं।

दोनों ही अभिनेताओं की फिल्मे एक साथ और एक ही दिन सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है तो ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में एक बड़ा टकराव देखने को मिलने वाला हैं।

खबर है कि ‘काबिल’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपए का मुनाफ़ा कर लिया हैं। सुनने में आया है कि ‘काबिल’ ऋतिक की फीस के बगैर 35 करोड़ रुपए में बनी हैं और प्रचार की लागत 15 करोड़ हैं। इस प्रकार उन्होंने फिल्म पर 50 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। राकेश रोशन ने कहा है कि उन्होंने फिल्म के अधिकार 50 करोड़ में बेचे हैं। सॉन्ग आठ करोड़ में। ओवरसीज 16 करोड़ में। इस प्रकार उन्होंने फिल्म में लगी लागत निकाल ली हैं।

खबर है कि लागत के अलावा राकेश रोशन 24 करोड़ रुपए का और अलग से मुनाफा कमा चुके हैं। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि ये बाते झूठी है और ये बाते सिर्फ शाहरुख खान पर दबाव बनाने के लिए की ज आ रही हैं।

अब इन बातो में कितनी सच्चाई है ये तो ऋतिक और राकेश रोशन ही जाने, देखना होगा कि दर्शको को कौन सी फिल्म पसंद आती है और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY