मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को 6-4 (शूटआउट में 4-2) से ध्वस्त करते हुए जूनियर वर्ल्ड के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में प्रवेश पा लिया हैं। अब रविवार 16 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में भारत का सामना बेल्जियम से होगा।
बेल्जियम ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता टीम जर्मनी को 4-3 से हराया था। इस मुकाबले में भारत के लिए पहला गोल करने वाले गुरजंत सिंह का उत्साह देखते ही बना।
मैन ऑफ़ द मैच बने विकास दहिया ने कहा कि ‘वह बहुत खुश है शूटआउट में अपने प्रदर्शन से। उन्होंने कहा ‘हमने इस चैंपियनशिप की लिए बहुत चीजों का त्याग किया हैं। फाइनल तक पहुचना ऐतिहासिक हैं। ‘
Final Match
India vs Belgium
18 December 2016Major Dhyan Chand Stadium





























