Amitabh Bachchan होंगे Salman Khan की प्रोडक्शन ‘Jugalbandi’ में
बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान जल्द ही अपनी एक और होम प्रोडक्शन फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे है और इस फिल्म का टाइटल नेम होगा ‘जुगलबंदी’। जीहाँ सलमान अब जल्द ही अपनी इस अपकमिंग प्रोडक्शन फिल्म को प्रोड्यूस करते नजर आएंगे।
अब बात करते है इस फिल्म के स्टार्स कास्ट की। खबर है कि फिल्म ‘जुगलबंदी’ में अमिताभ बच्चन किरदार निभाएंगे और साथ ही साथ अभिनेता सैफ अली खान और परिणीति चोपड़ा भी फिल्म में नजर आएंगे।
इस फिल्म को समीर शर्मा डायरेक्ट करेंगे। और फिल्म जल्द ही परदे पर उतरेगी। खबर है कि फिल्म के डायरेक्टर समीर शर्मा ने फिल्म की स्टोरी अमिताभ बच्चनं को सुनाई है और उन्हें ये स्टोरी पसंद भी आई है।
इससे पहले परिणीति चोपड़ा को सैफ अली खान के साथ कृष्णा राज – डीके की फिल्म में साइन किया गया था लेकिन ये फिल्म नही बन पायी। लेकिन इस बार परिणीति सैफ अली खान के साथ फिल्म जुगलबंदी में काम करने जा रही है। फ़िलहाल अभी इस फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।


![saif and parineeti]](/i0.wp.com/mazale.in/wp-content/uploads/2015/06/saif-and-parineeti.jpg)















