बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की अपार सफलता के बाद निर्माता निर्देशक ने अब इस कड़ी का तीसरा पार्ट बनाने की घोषणा कर दी हैं।
भारत में फॉक्स स्टार स्टूडियोज के प्रमुख विजय सिंह ने इस सीक्वल को आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि निश्चित ही हम “जॉली एलएलबी 3” बनाएंगे। निर्देशक सुभाष कपूर जल्द ही फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
‘जॉली एलएलबी 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी मुनाफे वाली फिल्म साबित हुई हैं। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.20 करोड़ रुपए की शानदार कमाई के साथ ओपनिंग की थी। अब फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का भी आकड़ा पर कर दिया हैं और फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी हैं।


























