बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘Jolly LLB 2’ रिलीज से पहले ही विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। अक्षय कुमार सहित फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भी भेजा जा चुका हैं। दरअसल ये विवाद फिल्म के एक डायलॉग में Bata Footwear Company के ब्रांड का नाम लेने पर हुआ हैं।
इस डायलॉग से कंपनी ब्रांड का नाम हटाने का आदेश दिया गया हैं। दरअसल फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कोर्ट रूम के एक सीन में अक्षय को जवाब देते हुए अभिनेता अनु कपूर बोलते है, ‘वरना क्या, बाटा का जूता और टुच्ची सी टेरीकॉट की शर्ट पहनकर हमसे जुबान लड़ा रहा हैं।’
कंपनी ने अपने नाम का इस डायलॉग में यूज़ होने पर आपत्ति जताई हैं और फॉक्स स्टार स्टूडियो इंडिया, फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर और अभिनेता अक्षय कुमार, अनु कपूर को नोटिस जारी किया गया हैं। कंपनी का कहना है कि इस डायलॉग की वजह से ब्रांड की इमेज खराब की गयी हैं।

























