गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ की रिलीज पर पकिस्तान में रोक लगा दी गयी हैं। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने ‘रईस’ के विषय को आपत्तिजनक पाने के बाद देश में इसकी रिलीज की मंजूरी नहीं दी हैं और वहाँ फिल्म पर बैन लगा दिया था।
अब आपको बता दें कि हाल ही में बीते शुक्रवार रिलीज हुई अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया हैं। पाकिस्तान की सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म को रिलीज के लिए पास नहीं किया है।
खबर है कि फिल्म में कश्मीरी मुद्दे के कारण उसे बैन किया गया है। अक्षय फिल्म में एक वकील के रोल में हैं जो अपने पेशे को लेकर गंभीर नहीं हैं। लेकिन एक बेकसूर इंसान की जिन्दगी उनके लिए सबक बन जाती हैं, जिसे मरने के बाद कश्मीरी मिलिटेंट कहा जाता है।
फिलहाल आपको बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 2’ ने बॉक्स ऑफिस शानदार शुरुआत की हैं। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50.46 करोड़ रुपए काम लिए हैं।
























