जल्द ही अभिनेता जॉन अब्राहम और सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। जीहाँ खबर हैं कि जॉन अब्राहम और सोनम कपूर जल्द ही साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले है।
चर्चा है कि निर्देशक अश्विनी धीर “हैप्पी न्यूज” नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिये उन्हें यंग और फ्रेश चेहरे की तलाश थी। लेकिन उन्होंने सोनम कपूर को इस फिल्म में फाइनल कर लिया है और इस फिल्म में सोनम के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे।
फिलहाल आपको बता दें कि सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में सोनम के साथ सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में है। फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है और इस दिवाली 12 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


























