‘Force 2’ की शूटिंग में John Abraham की टूटी हड्डियां

0
86

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फोर्स 2’ के लिये कड़ी मेहनत की है। जॉन इन दिनों फिल्म ‘फोर्स’ के सीक्वल में काम कर रहे हैं। ‘फोर्स 2’ अभिनय देव के निर्देशन में बन रही है।

फिल्म में जॉन के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा काम कर रही है। फिल्म ‘फोर्स 2’ की शूटिंग आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए जॉन ने जमकर हड्डियां तुड़वाई हैं ताकि फैंस को खूब एक्शन देखने को मिले और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो।

जॉन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को ‘फोर्स 2’ के आखिरी शेड्यूल के जानकारी दी है। इस वीडियो में जॉन बता रहे हैं, कि फिल्म की शूटिंग के दौरान तीन बार उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ। दोनों हाथ टूटे। एक बार पीठ भी जख्मी हुई। जॉन कह रहे हैं, कि इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है, और उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

SHARE

LEAVE A REPLY