जल्द ही बंद हो सकता है ‘जोधा अकबर’ टीवी सीरियल

टेलीविज़न पर ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘जोधा अकबर’ सीरियल के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबर है कि तो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो जल्द ही बंद होने जा रहा है। और इस शो के बंद होने की वजह शो की दिन प्रतिदिन गिरती टीआरपी है।

सलीम (रवि भाटिया) का किरदार ऑडियंस का मनोरंजन करने में फेल रहा है। साथ ही, शो में आकर्षण का केंद्र जोधा उर्फ परिधि शर्मा के शो को छोड़ने की खबरे आ रही है।

इससे पहले भी जोधा का किरदार निभा रही परिधि शर्मा के शो छोड़ने के बात सामने आई थी तब फैंस ने इस पर प्रतिकिर्या देते हुए कहा था कि अगर जोधा उर्फ परिधि शर्मा इस शो को छोड़ती है तो हम ये शो देखना बंद कर देंगे।

इस शो की टेलीविज़न पर शुरुआत 18 जून 2013 को हुई थी। और आने वाली 13 तारीख को इस शो इस शो को पूरे दो साल हो जायेंगे।

jodha akbar