पूजा भट्ट की फिल्म ‘Jism 3’ में होंगे Jackie Shroff
बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस और फिल्मकार पूजा भट्ट अपनी इरोटिक थ्रिलर फिल्म “जिस्म” का तीसरा संस्करण “जिस्म 3” बनाने जा रही है। और उनका कहना है कि ये फिल्म पिछली दोनों फिल्मो से ज्यादा बोल्ड होगी।
गौरतलब है कि फिल्म ‘जिस्म’ में जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु ने अभिनय किया था। और फिल्म ‘जिस्म 2’ से पूजा भट्ट ने बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट अभिनेत्री सनी लियोन को लांच किया था।
अब खबर है कि ‘जिस्म 3’ में अलग-अलग उम्र के तीन अभिनेता होंगे जिनकी उम्र 50 वर्ष, 30 वर्ष और 20 वर्ष होगी। पूजा भट्ट ने 50 वर्ष की उम्र के अभिनेता के किरदार के लिए जैकी श्रॉफ को चुन लिया है। उनका कहना है कि वह इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगे।


















