जिया खान सुसाइड केस: Sooraj Pancholi पर हत्या और रेप का आरोप लगानी की मांग
अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में अभियोजन पक्ष ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाने की मांग की हैं। आपको बता दें कि इस केस में सूरज पर जिया को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप हैं।
अभियोजन ने साथ ही सूरज के खिलाफ हत्या के आरोप जोडऩे के बाद मुकदमा चलाने की मांग की। मामले की सुनवाई कर रही विशेष महिला अदालत से लोक अभियोजक कल्पना हीरे ने कहा, ‘‘जिया की मां रबिया सूचना देने वाली हैं और उनका कहना है कि यह मामला भादंसं की धारा 302 (हत्या) का है।
उन्होंने सबसे पहले शव को देखा था, इसलिए सूरज के उपर हत्या के आरोप भी लगाये जाने चाहिए।’’ हालांकि मुकदमे की सुनवाई कर रही अदालत आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के समय हत्या के आरोप पर फैसला करेगी।

















