Jiah Khan आत्महत्या केस, Sooraj Pancholi पर 12 फरवरी से होगी सुनवाई
बता दें कि अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी बालीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप निर्धारण को लेकर 12 फरवरी से कोर्ट में सुनवाई शुरू होने वाली है।
न्यायाधीश ए एस शेंदे ने मामले को स्थगित करने से पहले कहा, ‘‘यह मामला :सूरज पंचोली के खिलाफ: आरोप पर सुनवाई के लिए 12 फरवरी के वास्ते रखा जाता है।’’
बॉलीवुड दंपति आदित्य पंचोली और जरीना वाहब के बेटे 25 वर्षीय सूरज आज अदालत में मौजूद थे। हाल में बालीवुड में कदम रखने वाले सूरज पर सीबीआई ने जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि सूरज की सितंबर, 2012 में फेसबुक के जरिए जिया से मुलाकात हुई थी और समयांतराल में उनकी दोस्ती अंतरंगता में बदल गयी। पिछले साल नौ दिसंबर को आरोपपत्र दायर किया गया था । उसमें आरोप लगाया गया है कि तीन जून, 2013 को जिया को उसकी मां ने अपने निवास पर फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा था।
वह दो दिनों तक सूरज के घर ठहरने के बाद उसी दिन सुबह अपने घर लौटी थीं। सीबीआई के अनुसार पूछताछ के दौरान सूरज ने तथ्य छिपाए थे। अब 12 फरवरी से सूरज पर लगे आरोपों की दलीले सुनी जाएंगी।

















