Jiah Khan सुसाइड केस में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

0
47

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड मामले में अब एक नया और बेहद चौंका देने वाली बात सामने आयी है। इस मामले में ब्रिटिश फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने दावा किया है कि जिया की हत्या के बाद उन्हें फंदे से लटकाया गया था।

जिया की माँ राबिया खान इसी हफ्ते ब्रिटिश फॉरेंसिक विशेषज्ञ की रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश करेंगी। फॉरेंसिक हेल्थकेअर सर्विस लिमिटेड के जेसन पेन-जेम्स ने अपनी जांच रिपोर्ट में भारतीय स्पेशलिस्टों को गलत साबित कर दिया है।

रिपोर्ट में जिया की फांसी को साजिश बताते हुए कहा गया है कि उनके चेहरे और गर्दन के निशान इशारा करते हैं कि ये एक साधारण आत्महत्या का केस नहीं है।

ब्रिटिश एक्सपर्ट द्वारा बनाई गई ये रिपोर्ट भारतीय एक्सपर्ट के मुताबिक दी गई रिपोर्ट से पूरी तरह अलग है। जिया की मां राबिया खान ये रिपोर्ट बुधवार को कोर्ट में पेश कर सकती हैं।

पिछले साल दिसंबर में जांच एजेंसी ने सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद जिया की मां ने यूके स्थित फोरेंसिक हेल्थकेयर सर्विस लिमिटेड पेन-जेम्स (Payne-James) से मदद ली थी। इस फोरेंसिक हेल्थकेयर ने जिया की मेडिकल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जिया के शव की त्सवीरों, CCTV फुटेज वगैराह की जांच की।

LEAVE A REPLY