फिल्म ‘वजीर’ में जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश निभाएंगे कैमियो रोल
by shubhamMay 30, 2015
खबर है कि अभिनेता जॉन अब्राहम और लम्बे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर चल रहे अभिनेता नील नितिन मुकेश दोनों आने वाली फिल्म ‘वजीर’ में कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे।
फिल्म वजीर में फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन और अदिति राओ मुख्य किरदार में है। फिल्म के डायरेक्टर बिजोय नम्बिआर ने फिल्म में जॉन अब्राहम और नील को एक कैमियो रोल निभाने के लिए साइन किया है। उधर दूसरी तरफ नील सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी किरदार निभाते देखे जायेंगे। नील फिल्म ‘वजीर’ में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।
हम आपको बता दे कि फिल्म ‘वजीर’ का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म वजीर का पहला टीजर फिल्म ‘पीके’ के साथ रिलीज हुआ था और अब इस फिल्म का दूसरा टीजर 5 जून को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म की रिलीज के साथ रिलीज होगा।
You might also like
MORE
Comments









Leave a Response