‘Jhalak Dikhla Jaa’ के सेट पर Salman के साथ पहुंचे Sooraj और Athiya
अभी हाल ही में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ मशहूर डांस रियलिटी टीवी शो “झलक दिखला जा रीलोडेड” के सेट पर पहुंचे।
यहाँ वह अपनी अपकमिंग फिल्म “हीरो” के प्रमोशन के लिए पहुंचे। बता दें कि फिल्म हीरो सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में ही बनी है। और फिल्म में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया है।
यह फिल्म 1983 में इसी नाम से आई जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि स्टारर फिल्म का रीमेक है, जिसका रीमेक निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म इसी वर्ष 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
























