Jennifer Lawrence बनीं सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस
ऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गयी है। फैन फोर्ब्स के अनुसार जारी की गयी वर्षीय सूची के अनुसार ‘हंगर गेम्स’ स्टार्स जेनिफर लॉरेंस ने जून 2014 से जून 2015 तक 42 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई की है।
आपको बता दे कि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर “द अवेंजर्स” फेम स्कारलेट जॉनसन है, जिन्होंने 35.5 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई की है।
बता दें कि इस सूची में एक्ट्रेस सेंड्रा बुलक ने लीड किया था लेकिन इस बार वह इस सूची में 15 वें स्थान पर है। इस सूची में अन्य एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन, जूलिया रॉबर्ट्स, रईस विदरस्पून और एक्ट्रेस एनी हथवे इस सूची में पांचवे, छठे, सातवें, आठवे और नौवें स्थान पर है।

















