Arbaaz Khan अपनी फिल्म की शूटिंग White House में करेंगे

0
16

अभिनेता अरबाज़ खान अपनी आने वाली फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग का एक मुख्य भाग अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के मुख्य हॉल में शूट होने वाला है। अरबाज़ की यह फिल्म बॉलीवुड में पहली ऐसी पहली फिल्म होगी जिसकी शूटिंग व्हाइट हाउस में होगी।

अरबाज की इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में होने जा रही है। Keshav Panneriy के निर्देशन में बन रही यह एक इंडो-अमेरिकन फिल्म है। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग वेस्ट वर्जिनिया, न्यूयॉर्क सिटी और मेरी लैंड जैसी जगहों पर हो चुकी है।

अरबाज़ ने बताया कि उन्होंने 15 बार अमेरिका के राष्ट्रपति से अनुमति मांगी तब जाकर उन्हें यहां शूटिंग करने की अनुमति दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि वहां के कुछ डायरेक्टर मेरे दोस्त हैं उन्होंने भी मेरी काफी मदद की अनुमति दिलवाने में।

‘जीना इसी का नाम है’ एक फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसमें अरबाज के अलावा, प्रेम चोपड़ा, आशुतोष राणा, सुप्रिया पाठक, रति अग्निहोत्री  और हिमांश कोहली जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।

arbaaz-khan-shoots-film-at-white-house image

SHARE

LEAVE A REPLY