स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा फिल्म ‘Jazbaa’ का ट्रेलर
खबर है कि संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘जज्बा’ का ट्रेलर स्वंत्रता दिवस के मौके पर जारी किया जायेगा। जीहाँ फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने ट्विटर पर ट्वीट कर फिल्म के ट्रेलर के रिलीज की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म से फिल्मी परदे पर वापसी कर रही है और वो फिल्म में मुख्य किरदार में है और उनके साथ फेमस अभिनेता इरफ़ान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 09 अक्टूबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।
फिल्म में ऐश्वर्या और इरफ़ान खान का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। फिल्म ‘जज्बा’ में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ और शबाना आजमी भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी निर्देशक ने ट्विटर पर दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब्बा का पहला ट्रेलर 15 अगस्त, 2015 को जारी किया जाएगा।’ उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग पूरी हो चुकी है –



















